1. STANDARD DOJI CANDLESTICK
STANDERD DOJI CANDLE PATTERN
- Standard Doji :- यह Candle अनिर्णायकता को दर्शाता है, जो ट्रैंड के ऊपर (Resistance) या नीचे (Support) दोनों लाइन में कहीं भी बनता हुआ दिख सकता है !
- यह Candle हमें ट्रैंड के Reverse या Continue होने का संकेत देता है, इसकी आकृति (+) की आकृति के जैसा दिखाई देता है !
- यह कैंडल दोनो ही रंगों में से कोई भी देखने को मिल सकता है !
2. LONG LEGGED DOJI CANDLESTICK
- Long Legged Doji :- इस Candle में ऊपर और नीचे दोनों तरफ लम्बी Shadow होती है, और इसकी बॉडी बिल्कुल ही पतली होती है !
- यह कैंडल हमें दर्शाता है, की मार्केट जहाँ से खुला वही जाकर बंद हो जाता है, जो बाजार में अत्यधिक अनिश्चितिता को दर्शाता है, और कम समय में ट्रैंड रिवर्स होने का संकेत देता है !
- इस Candle को लम्बे पैरों वाला डोजी भी कहा जाता है ! यह कैंडल दोनो ही रंग में देखने को मिल सकता है !
3. DRAGONFLY DOJI CANDLESTICK
DRAGONFLY DOJI CHAT PATTERN
- Dragonfly Doji :- यह एक मजबूत तेजी का Candle है, जिसकी निचली Shadow लम्बी होती है, और ऊपर की Shadow छोटी सी या फिर नहीं होती है, जो दर्शाता है कि अब Stock के भाव में मंदी का अंत और तेजी की शुरुवात होने वाली है !
- इस Candle की आकृति अंग्रेजी के अक्षर "T" के समान होता है, यह एक बुलिश रिवर्सल Candlestick Pattern है !
- यह कैंडल हमें दोनों ही रंगों में से कोई भी बनता हुआ देखने को मिल सकता है !
4. GRAVESTONE DOJI CANDLESTICK
- Gravestone Doji :- इस Candle की आकृति Dragonfly Doji के विपरीत बनता है,
- यह अंग्रेजी अक्षर "T" के विपरीत दिखाई देता है ! इस Candle के ऊपरी वाली पतली लाइन लम्बी बॉडी के 2X या 3X हो सकता है, और निचली लाइन छोटी या नहीं होती है !
- यह Candle हमें यह दर्शाता है, कि Stock की कीमत में गिरावट आने वाली है, यानि यह एक बियरीश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है !
5. BULLISH MARUBOZU CANDLESTICK
BULLISH MARUBOZU CHART PATTERN
- Bullish Marubozu Candle :- यह एक Single Candlestick है, जिसका अर्थ "ताकतवर" Candle होता है !
- Marubozu का अर्थ जापानी भाषा में "गंजा" होता है !
- इस Candle में सिर्फ Real Body होता है, और इसके ऊपर और नीचे Shadow नहीं होता है, अगर होता भी है, तो "नगण्य" !
- Bullish Marubozu Candle Support Line पर देखने को मिलता है, यह एक Alert कैंडल के रूप में काम करता है, इसके बनने से यह संकेत मिलता है, की Stock के भाव में बढ़ोतरी होने की संभावना है !
6. BEARISH MARUBOZU CANDLESTICK
BEARISH MARUBOZU CHART PATTERN
- Bearish Marubozu Candle :- यह एक Single Candlestick है, जिसका अर्थ "ताकतवर" Candle होता है !
- Marubozu का अर्थ जापानी भाषा में "गंजा" होता है ! इस Candle में सिर्फ Real Body होता है, और इसके ऊपर और नीचे Shadow नहीं होता है अगर होता भी है तो "नगण्य" !
- Berish Marubozu Candle Resistance Area पर देखने को मिलता है, यह एक Alert कैंडल के रूप में काम करता है, इसके बनने से यह संकेत मिलता है, की Stock के भाव में गिरावट आने वाली है !
7. HAMMER CANDLESTICK
HAMMER CANDLE CHART PATTERN
- Hammer Candle :- यह Candle Stock में मंदी के दौरान Support Area पर देखने को मिलता है, इसकी Body छोटी बनती है, और इसका Lower Shadow इसके Body का 2X या 3X बड़ा होता है !
- यह Candle एक हथोड़े के आकृति के रूप में बनता है, इसलिए इसे Hammer Candle कहते है !
- यह Candle लाल या हरा दोनों रंग में बन सकता है, हरा कैंडल बनने पर ज्यादा पावरफुल संकेत मिलता है !
- इस Candle के बनने से हमें यह संकेत मिलता है, कि Stock के भाव में बढ़ोतरी होने की संभावना है, और मार्केट ऊपर की ओर जा सकता है !
8. INVERTED HAMMER CANDLESTICK
.png)
INVERTED HAMMER CANDLE CHART PATTERN
- Inverted Hammer Candle :- यह Candle Stock में मंदी के दौरान Support Area पर देखने को मिलता है, इसकी Body छोटी बनती है, और इसका Upper Shadow इसके Body का 2X या 3X बड़ा हो सकता है !
- यह Candle उलटे हथोड़े के आकृति के रूप में बनता है, इसलिए इसे Inverted Hammer Candle कहते है !
- यह Candle लाल या हरा दोनों रंग में बन सकता है, लाल कैंडल बनने पर हमें ज्यादा पावरफुल संकेत मिलता है !
- इस Candle के बनने से हमें यह संकेत मिलता है, कि Stock के भाव में बढ़ोतरी होने की संभावना है, और मार्केट ऊपर की ओर जा सकता है !
9. HANGING MAN CANDLESTICK
HANGING MAN CHART PATTERN
- Hanging Man Candle :- यह Candle हैमर कैंडल के जैसा दिखता है, यह हमे मार्केट में Uptrend के दौरान Resistance Area पर बनता हुआ देखने को मिलता है !
- इसकी बॉडी छोटी बनती है, और नीचे वाली Shadow इसके Body के 2X या 3X बड़ी होती है, और इसके ऊपर की Shadow बिल्कुल ही छोटी या फिर नहीं बनती है !
- यह Candle हमें संकेत देता है, कि अब Stock के भाव में गिरावट आने वाला है, और जल्द ही मार्केट में ट्रैंड रिवर्स होने की संभावना है !
- Chart में हरा या लाल दोनों कैंडल में से कोई भी दिख सकता है, लाल कैंडल बनने पर भाव में गिरावट होने का अधिक पावरफुल कन्फ़र्मेशन मिलता है !
10. SHOOTING STAR CANDLESTICK
SHOOTING STAR CHART PATTERN
.png)
- Shooting Star :- यह कैंडल Inverted Hammer के रूप में दिखाई देता है, यह बाजार में Uptrend के दौरान Resistance Aera पर बनता है, और इस कैंडल को उल्टा हथोड़ा या टूटता हुआ तारा से याद रख सकते है !
- इसकी बॉडी छोटी बनती है, और ऊपर वाली Shadow इसके Body के 2X या 3X बड़ी होती है, और इसके नीचे का Shadow बिल्कुल ही छोटी या फिर नहीं बनती है !
- यह Candle हमें संकेत देता है कि अब Stock के भाव में गिरावट आने वाला है, और मार्केट में ट्रैंड रिवर्स होने की संभावना है !
- Chart में हरा या लाल दोनों कैंडल में कोई भी बन सकता है, लाल कैंडल बनने पर भाव में गिरावट होने का अधिक पावरफुल कन्फ़र्मेशन मिलता है !
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
0 टिप्पणियाँ