BSE भारतीय स्टॉक बाजार का एक मुख्य अंग है। यह भारतीय शेयर बाजारों में सबसे पुराना और सबसे बड़ा एक्सचेंज है। BSE का पूरा नाम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज है। BSE की स्थापना 1875 में हुई, यह मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। BSE में शेयरों की खरीद-फरोख्त के लिए ब्रोकरों का उपयोग किया जाता है। यह शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए विभिन्न वित्तीय प्रणालियों का उपयोग करता है, जिसमें आवंटन और बंच में खरीदारी जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। BSE शेयर बाजार में लगभग 5000 से अधिक कंपनियों के शेयर लिस्ट हैं। BSE पर ट्रेडिंग मंडे से फ्राइडे तक होता है, वीकेंड और बैंक हॉलीडे पर यह बंद रहता है।
BSE एक मार्केट प्लेस है, जहां शेयर और अन्य प्रकार के वित्तीय संसाधन खरीदने और बेचने के लिए लोगों को एक साथ लाने का काम करता है। यह एक पंजीकृत संस्था है, जो नियमों और विनियमों के अनुसार चलती है। यह सेंसेक्स नामक एक प्रमुख बाजार निर्धारक के रूप में भी जाना जाता है। BSE में उस कंपनियों का ट्रेड होता है, जिनके शेयर मूल्य में निरंतर ऊंचाइयां होती हैं ! एक्सचेंज का मुख्य काम Seller से स्टॉक लेकर Buyer को देना और Buyer से Seller को देना यानी यह एक मीडिएटर के रूप में काम करना होता है !
BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स है, सेंसेक्स BSE में सूचीबद्ध 5000+ कंपनियों में से उन 30 कंपनियों का समूह है, जिसे विविध मापदंडों के आधार पर चूनाव किया जाता है ! ये 30 सबसे बड़ी कंपनियां विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो सामूहिक रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करती हैं।
0 टिप्पणियाँ